शरद पवार को शिवसेना ने दिया जवाब मध्यावधि चुनाव पर किया पलटवार

मुंबई। एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बयान पर शिवसेना ने पलटवार किया है। शिवसेना ने कहा है कि राज्य में मध्यावधि चुनाव नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि यह शिवसेना पर निर्भर करता है कि चुनाव हो या नहीं हों। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि शिवसेना महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव नहीं होने देगी।

uddhav-thackeray

आपको बता दें कि राज्य में भाजपा की अल्पमत सरकार चल रही है। ऐसे में भाजपा सरकार को दूसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी शिवसेना का समर्थन मिलने की उम्मीद है।

अगर ऐसा नहीं हुआ तो मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं। इसी समीकरण की ओर इशारा करते हुए शरद पवार ने कहा था कि राज्य में मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं।
रायगढ़ में एनसीपी की दो दिवसीय बैठक में शरद पवार ने कहा है कि राज्य में वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए कार्यकर्ताओं को मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार हो जाना चाहिए। जबकि इससे पहले एनसीपी ने भाजपा को पूरा समर्थन देते रहने के लिए कहा था। भाजपा को एनसीपी का बाहर से समर्थन प्राप्त है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+