जबरन रोटी खिलाने के मामले पर बैठी जांच, रोजेदार के साथ सांसदों ने की थी यह जबरदस्ती

जिसके बाद से यह मामला विवादों में है। शिवसेना के इन सांसदों की ऐसे व्यवहार की वजह से राजनीतिक जमीन तलाश रही शिवसेना की छवि में और चार चांद लग गए हैं। अपने गुंडाई व्यवहार की वजह से पिछले पच्चीस सालों से सत्ता की भूख शांत करने की कोशिश में लगातार विफल हो रही है।
माफी नहीं, बचाव कर रहे उद्धव
शिवसेना ने माफी मांगने के बजाए अपने सांसदों का बचाव किया है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पहले तो यह सफाई दी है कि शिवसेना हिंदू विचार रखती है लेकिन हर धर्म का सम्मान करती है। दूसरे धर्म के लोगों को भावनाओं के साथ सम्मान प्रकट करती है। शिवसेना के उद्धव ठाकरे ने मुखपत्र सामना में कुछ इसी तरह अपने सांसदों का बचाव किया है कि राजनीतिक पार्टियां इसे धर्म या मुस्लिम रोजेदार से जोड़कर राजनीतिक कर रही हैं।
संसद में जोरदार चर्चा के आसार
जांच के आदेश होने के बाद आज लोकसभा में इस मसले पर जोरदार हंगामा हो सकता है। क्योंकि उद्धव ठाकरे ने विपक्षी पार्टियों पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद राजनीतिक माहौल भी गर्माया हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications