मुंबई में 15 दिसंबर से खुलेंगे कक्षा 1-7 तक के स्कूल, मगर अभिभावकों को अभी तक नहीं दी गई सूचना
बृह्नमुंबई महानगरपालिका (BMC) ने मुंबई के सभी स्कूलों को कक्षा 1 से 7 तक की कक्षाएं कल यानी बुधवार से शुरू करने का निर्देश दिया है
मुंबई, 14 दिसंबर। बृह्नमुंबई महानगरपालिका (BMC) ने मुंबई के सभी स्कूलों को कक्षा 1 से 7 तक की कक्षाएं कल यानी बुधवार से शुरू करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में नगर शिक्षा अधिकारी राजू तड़वी ने निर्देश दिए हैं। हालांकि अभिभावकों और बच्चों में स्कूल जाने को लेकर फिलहाल असमंजस की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि 1 दिन शेष रहने के बावजूद स्कूलों ने अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने का सुझाव नहीं दिया है। हालांकि मुंबई नगर निगम के शिक्षा अधिकारी राजू तड़वी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि मुंबई में कल से स्कूल शुरू हो जाएंगे और अभिभावकों, छात्रों और शिक्षकों को स्कूल को लेकर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए।
Recommended Video

उन्होंने आगे कहा कि सभी स्कूलों को 15 दिसंबर से स्कूल खोलने के लिए कहा गया है। हालांकि कुछ स्कूलों ने अभी भी इसके बारे में अभिभावकों और उनके बच्चों को जानकारी नहीं दी है। यह एक गंभीर मुद्दा है और इसको लेकर एक नए निर्देश जारी किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड पर फिर छाया कोरोना का साया, करीना-अमृता के बाद अब सलमान की भाभी और इन्हें हुआ Covid-19
नगर शिक्षा अधिकारी राजू तड़वी ने कक्षा एक से सात तक की कक्षाएं शुरू करने का निर्देश दिया है। कोरोना के प्रभाव को कम होता देख प्रशासन ने स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। हालांकि स्कूलों की तरफ से बच्चों और अभिभावकों को इस बाबत कोई नोटिस नहीं दिया गया है, जबकि स्कूल खुलने में 1 दिन से भी कम का समय शेष बचा है। इसलिए बच्चों और अभिभावकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
वहीं ओमिकॉन की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक विद्यालयों को शुरू करने का निर्णय स्थानीय प्रशासन को सौंप दिया गया है। बता दें कि राजू तड़वी ने 30 नवंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 15 दिसंबर से कक्षा 1-7 तक स्कूलों को खोलने का निर्देश दिया था। वहीं मुंबई के ज्यादातर अभिभावकों का कहना है कि कोरोना की वजह से उन्हें इधर उधर शिफ्ट होना पड़ा है। यदि स्कूल खोले जाने थे तो हमें एक दिन पहले सूचित किया जाना चाहिए था, लेकिन स्कूलों की ओर से हमें कोई नोटिस नहीं मिला।












Click it and Unblock the Notifications