दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगी मदद, ट्वीट कर लिखी ये बात
Recommended Video

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में एक जमाने की मशहूर अभिनेत्री और दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने प्रॉपर्टी मामले को लेकर सरकार से मदद की गुहार लगाई है। इस बार सायरा बानो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर मदद मांगी है। सायरा बानो ने बिल्डर समीर भोजवानी के जेल से छूटने के बाद ट्वीट किया है। दरअसल समीर पर आरोप है कि उसने गलत तरीके से उन दो प्लॉट पर अपना दावा किया है जिसपर दिलीप कुमार का बंगला बना हुआ है। यह बंगला मुंबई के बांद्रा के पाली हिल इलाके में बना हुआ है।

सायरा बानो ने दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से पीएम नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए कहा कि सायरा बानो खान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध करती हूं। भू माफिया समीर भोजवानी जेल से छूट गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस के जरिए आश्वासन के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। पद्म विभूषण से सम्मानित व्यक्ति को धन और बल से धमकी दी जा रही है। आपसे मुंबई में मुलाकात का निवेदन है।
गौरतलब है कि समीर भोजवानी के खिलाफ सायरा बानो ने इसी साल जनवरी महीने में शिकायत दर्ज कराई थी कि बिल्डर उनकी जमीन पर अवैध रुप से कब्जा कर रहा है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने भोजवानी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर अप्रैल महीने में गिरफ्तार किया था।












Click it and Unblock the Notifications