लोगों को झूठ ना बताएं, तीन तलाक कुरान के खिलाफ है: सलीम खान

मुंबई। सलमान खान के पिता और पटकथा लेखक सलीम खान ने तीन तलाक को लेकर हो रही बहस के बीच कहा कि ये इस्लान के कानून के खिलाफ है। इसकी हिमायत करने वाले झूठे हैं।

salim khan

सलीम खान ने एक के बाद एक ट्वीट करके तीन तलाक प्रथा की आलोचना की है। उन्होंने इस रिवाज पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्‍होंने कहा कि यह रिवाज कुरान के सिद्धांतों के खिलाफ है।

सलीम खान ने कहा कि तीन तलाक कुरान के सिद्धांतों के मुताबिक नहीं है। उन्होंने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड का कुछ लोग विरोध कर रहे हैं और कुछ मुसलमानों ने भी इसे गलत मान लिया है।

यूनिफॉर्म सिविल कोड इस्लाम के खिलाफ नहीं: सलीम

उन्होंने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड धर्म में दखल नहीं देता। उन्होंने कहा कि 33 फीसदी मुसलमान ऐसे देशों में रहते हैं, जहां इस्लामी कानून नहीं है। फिर भी वे आराम से रह रहे हैं।

सलीम खान ने कहा कि सबसे बड़ा सवाल तो ये है कि क्या मुसलमान वाकई इस्‍लाम को मान भी रहे हैं? उन्होंने धर्मगुरुओं पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि आप उन्‍हें रास्‍ता नहीं दिखा सकते तो कम से कम उन्‍हें भटकाओ तो मत।

आपको बताते चलें कि तीन तलाक का शिकार कई मुस्लिम महिलाएं तीन तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में लड़ रही हैं।

गौरतलब है कि पिछले दिनों विधि आयोग ने तीन तलाक, बहु विवाह व दूसरी प्रथाओं पर 16 सवालों के जरिये जनता की राय मांगी थी। इस पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कड़ी आपत्ति जताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+