रणबीर कपूर कोरोना से हुए रिकवर, चाचा रणधीर ने दी जानकारी

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इस महीने की शुरुआत में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। होम क्वारंटाइन में रहने के बाद अब रणबीर रिकवर हो गए हैं। रणबीर के चाचा रणधीर कपूर ने ये जानकारी दी है। रणधीर ने पीटीआई को बताया है, "रणबीर अब बिल्कुल ठीक है, मेरी उससे मुलाकात हो चुकी है।

ranbir kapoor

रणबीर की मां नीतू सिंह ने दी थी जानकारी

आपको बता दें कि 9 मार्च को रणबीर की मां नीतू सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए ये बताया था कि रणबीर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और सभी जरूरी सावधानियां बरती जा रही हैं। नीतू सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा था, 'आप सभी की चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। रणबीर कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। उनका मेडिकेशन चल रहा है और वह अच्छे से रिकवर हो रहे हैं। वह अभी घर में सेल्फ क्वारंटीन हैं और सभी सावधानियां बरत रहे हैं।'

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर है सबसे अधिक

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना का कहर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। शनिवार को खबर आई कि मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने हाल ही में रायपुर में एक क्रिकेट टूर्नामेंट खेला था, जिसमें सहवाग और युवराज समेत भारत के कई पूर्व खिलाड़ी उनके साथ खेले थे। महाराष्ट्र में रोजाना कोरोना के रिकॉर्डतोड़ केस आ रहे हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 36 हजार से अधिक केस सामने आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+