राज ठाकरे नौसिखिया हैं, विरोध प्रदर्शन भी अच्‍छे से नहीं कर सके: शिवसेना

Raj Thackeray is novice: Shiv Sena
मुंबई। महाराष्‍ट्र में टोल टैक्‍स संग्रह का विरोध करने वाली महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे को शिवसेना ने 'नौसिखिया' कहा है। पार्टी मुखपत्र 'सामना' में लिखा गया है कि मनसे ने विरोध प्रदर्शन तो किया लेकिन यह पूरी तरह नाकाम हो गया। विरोध प्रदर्शन के नाम पर ड्रामा करने की जरूरत नहीं है।

'सामना' में तंज कसते हुए लिखा गया है कि ऐसी उम्‍मीद की जा रही थी कि विरोध प्रदर्शन से महाराष्‍ट्र थम जाएगा और सड़कें सूनसान हो जाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। लोग सड़कों पर निकलते रहे और मनसे कार्यकर्ता थक हार कर वापस लौट गये। इससे साबित हो गया है कि मनसे को प्रदर्शन करना भी नहीं आता है और इसके अध्‍यक्ष राज ठाकरे नौसिखिया हैं।

लेख में शिवसैनिकों को बेहतर बताया गया है। यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि शिवसेना नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व वाले एनडीए का हिस्‍सा है और आगामी चुनाव में उसके द्वारा अधिक सीटें जीतने की संभावना जताई जा रही है। वहीं मनसे के पास कोई जनाधार नहीं है।

बताया जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में लाभ पाने के लिए राज ठाकरे महाराष्‍ट्र में गतिविधियां बढ़ा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+