राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर बोलीं पूनम पांडे- मुझे तो बस उनके बच्चों और फैमिली की फिक्र है
मुंबई, जुलाई 20। पोर्नोग्राफी के मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी को लेकर एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे की प्रतिक्रिया आई है। पूनम पांडे ने कहा है कि इस वक्त उनका दिल राज कुंद्रा की पत्नी शिल्पा शेट्टी और उनके बच्चों के लिए परेशान है। आपको बता दें कि राज कुंद्रा और पूनम पांडे का काफी पुराना कनेक्शन है। दरअसल, पूनम पांडे ने 2019 में राज कुंद्रा पर धोखाधड़ी और समय पर पैसों का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया था। पूनम पांडे ने राज कुंद्रा और उनके सहयोगी सौरभ कुशवाहा के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी।

बहुत बुरे दौर से गुजर रहा होगा कुंद्रा का परिवार- पूनम
अब पूनम पांडे ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी को लेकर उन्हें ट्रोल किया है। पूनम पांडे ने एक इंटरव्यू में कहा है, "इस समय मेरा दिल शिल्पा शेट्टी और उनके बच्चों के लिए परेशान है। वो इस वक्त बहुत बुरे दौर से गुजर रहे होंगे, ऐसा नहीं है कि मैं राज कुंद्रा की गिरफ्तारी में कोई अवसर तलाश रही हूं, लेकिन मैं इस मौके पर एक चीज जोड़ना चाहूंगी कि मैंने 2019 में राज कुंद्रा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और बाद में उनके खिलाफ धोखाधड़ी और चोरी के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट में भी मामला दर्ज करवाया। यह मामला अभी विचाराधीन है, इसलिए मैं कुछ नहीं कहना चाहूंगी।'
Recommended Video

पूनम पांडे ने राज कुंद्रा पर लगाए थे ये आरोप
आपको बता दें कि उस वक्त पूनम पांडे ने राज कुंद्रा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि राज कुंद्रा और उनकी कंपनी गैर कानूनी तरीके से उनके वीडियोज और फोटोज का इस्तेमाल करती है। पूनम ने बताया था कि उनका और कुंद्रा की कंपनी के बीच एक कॉन्ट्रैक्ट हुआ था, लेकिन वो खत्म होने के बाद भी कंपनी ने फोटोज और वीडियोज का इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं जब कुंद्रा से पूनम ने पैसे मांगे तो वो भी नहीं दिए। हालांकि पूनम के इन आरोपों को राज कुंद्रा और उनके सहयोगी ने खारिज किया था।

23 जुलाई तक पुलिस रिमांड में राज कुंद्रा
आपको बता दें कि अब 2 साल के बाद राज कुंद्रा पर फिर से कानूनी शिकंजा कस गया है। सोमवार को मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार को कोर्ट ने उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस रिमांड में भेज दिया। राज कुंद्रा पर आरोप लगा है कि वो एक गैर कानूनी कंपनी के जरिए पोर्नोग्राफी के धंधे को चला रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications