फिर से बनी सरकार तो मोदी का दिमागी ईलाज कराएंगे शरद पवार

चुनावी रैली में बोलते हुए पवार ने कहा कि अगर फिर से कांग्रेस की सरकार बनती है तो वो मोदी का दिमागी ईलाज कराएंगे। जालना में पार्टी उम्मीदवार से समर्थन के लिए रैली में आए पवार ने ये भी कहा कि मोदी को जानकारी नहीं है कि भारत की आजादी के लिए कांग्रेस ने कितना त्याग किया है।
पवार ने कहा कि जो देश के लिए एक कदम नहीं चले वो कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी नहीं जानते कि कांग्रेस की विचारधारा के चलते ही देश आजाद हुआ। यही नहीं पवार ने गुजरात दंगों को लेकर भी मोदी को आड़े हाथों लिया।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पवार ने मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि मोदी मेरे अच्छे मित्र हैं। उन्होंने मोदी की तारिफ करते हुए कहा था कि अगर कोर्ट ने मोदी को क्लीन चिट दे दिया है तो मोदी कैसे गुजरात दंगों के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। लेकिन अब चुनाव से ठीक पहले पवार अपने बयान से पलट गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications