CM ने मनाया तो मान गए राणे, कल से करेंगे प्रचार

इस्तीफा वापस लेते हुए राणे ने कहा कि वह मंत्री के तौर पर काम करते रहेंगे और पार्टी की जीत के लिए पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सहित कई बड़े नेताओं के आश्वासन के बाद उन्होंने इस्तीफा वापस लिया है। नारायण राणे की वापस से पार्ट में वापसी की जानकारी महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष माणिक राव ठाकरे ने दिया।
उन्होंने कहा कि नारायण राणे कांग्रेस में बने रहेंगे और विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। वहीं राणे ने कहा कि राहुल गांधी, माणिकराव ठाकरे, पृथ्वीराज चव्हाण और अन्य नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद मैंने कांग्रेस में बने रहने का फैसला किया है।
राणे ने कांग्रेस की जीत का भरोसा देते हुए कहा कि मैं पूरी कोशिश करूंगा कि पार्टी असेंबली इलेक्शन जीते। पिछले महीने नारायण राणे ने भारी उद्योग मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। वह खुद को मुख्यमंत्री के तौर पर प्रचारित न किए जाने से नाराज बताए जा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications