Mumbai Weather: खत्म होगी मानसून की लेटलतीफी, इस तारीख को मुंबई पहुंचेगा Monsoon
Mumbai Monsoon News: पूरे देश में मौसम का उलटफेर चालू है , उत्तर भारत में लोग भीषण गर्मी से परेशान है तो वहीं पूर्वोत्तर में बाढ़ आ गई है। जबकि मुंबईवासियों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि अब इसे लेकर मौसम विभाग ने खुशखबरी दी है। दरअसल गर्मी की वजह से मायानगरी का पारा भी काफी हाई चल रहा है।

Biparjoy Cyclone के कारण पहले से ही लेट मानसून को यहां आने में और विलंब हो गया है लेकिन अब आईएमडी ने कहा है कि मानसून अगले 24 घंटों मे मुंबई मे दस्तक दे देगा। आपको बता दें कि सामान्य तौर पर मुंबई में मानसून 10 जून तक पहुंच जाता है लेकिन इस बार इसे यहां पहुंचने 11 दिन लग गए हैं।
उमस और गर्मी से राहत मिलेगी
आईएमडी ने कहा है कि मानसून लेट जरूर आ रहा है लेकिन ये सामान्य गति और तीव्रता के साथ आ रहा है। जिससे यहां पर बुधवार से तगड़ी बारिश देखने को मिलेगी और लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। मुंबई और कोंकण क्षेत्र में उसने 27 जून तक भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है।
मानसून ने फिर से पकड़ी है गति
आपको बता दें कि मानसून महाराष्ट्र में तो 15 जून को ही प्रवेश कर गया था लेकिन साइक्लोन के कारण ये कोंकण इलाके में ही ठहर गया था और आगे नहीं बढ़ पा रहा था लेकिन इसने फिर से गति पकड़ी है और अब ये रूकने वाला नहीं है। फिलहाल मौसम विभाग की इस जानकारी के बाद किसानों के चेहरे पर चमक आ गई है क्योंकि मानसून की लेटलतीफी से खरीब की फसलों को काफी नुकसान हो रहा था।
यहां पर भारी बारिश होने के आसार
- भारी बारिश: मुंबई, ठाणे, नासिक, अहमदनगर, औरंगाबाद, जालना, परभणी , सांगली
- हल्की बारिश: सोलापुर, बीड, लातूर, अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर
- मध्यम बारिश: गढ़चिरौली, नागपुर, वर्धा , पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी
- हल्की से मध्यम बारिश: पुणे, कोल्हापुर, सतारा
इन सभी जगहों पर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications