सिंगर Danish Alfaaz पर पत्नी ने लगाया दहेज और रेप का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR

टिक टॉक स्टार और सिंगर दानिश अल्फाज पर मुबंई पुलिस ने बेहद गंभीर आरोप में एफआईआर दर्ज की है। दानिश अल्फाज पर दहेज, बलात्कार और अननैचुरल सेक्स जैसे गंभीर आरोप लगे है।

Danish Alfaaz News

Danish Alfaaz News: टिक टॉक स्टार और सिंगर दानिश अल्फाज से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दानिश अल्फाज पर उनकी पत्नी ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में दानिश अल्फाज की पत्नी ने उनके ऊपर बलात्कार, अननैचुरल सेक्स, दहेज उत्पीड़न और धोखा देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दानिश अल्फाज की पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दानिश अल्फाज की पत्नी सोमवार 27 मार्च को मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंची और अपने पति के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने अपने पति दानिश अल्फाज पर बेहद ही गंभीर आरोप लगा है। दानिश की पत्नी ने उनपर (दानिश अल्फाज) पर बलात्कार, अननैचुरल सेक्स, दहेज उत्पीड़न और धोखा देने जैस आरोप हैं। दानिश की पत्नी ने अपनी शिकायत में कहा कि उनके साथ उन्हीं के घर में बेहद गलत बर्ताव किया जा रहा है।

दानिश की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दानिश अल्फाज के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 377 (अननैचुरल सेक्स), 498(a) (गैरकानूनी रूप से शोषण और मांग), 406 (धोख देना) और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि दानिश अल्फाज अभी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस की मानें इस मामले की जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कौन हैं दानिश अल्फाज?
दानिश अल्फाज, सोशल मीडिया पर काफी मशहूर है और इंस्टाग्राम पर उनके करीब 2.1 मिलियन फोलोवर्स हैं। दानिश अल्फाज फेमस सिंगर भी है। बता दें, दानिश का जन्म 18 मार्च 1991 को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई-लिखाई मेरठ से ही की थी। दानिश अलफाज सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। आए दिन वो रील्स बनाते रहते हैं। वो कई गाने भी गा चुके हैं। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी भी सोशल मीडिया स्टार हैं।

दानिश की हाल ही में म्यूजिक एल्बम हुई थी रिलीज
बता दें, पूनम पांडे और शक्ति कपूर की फिल्म द जर्मी ऑफ कर्मा से दानिश अल्फाज को फेम मिला। दानिश ने इस फिल्म के लिए एक गाना गया था। हाल ही में दानिश ने अपनी एक म्यूजिक एल्बम रिलीज की थी, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह को देखा गया था। उन्होंने सिंगर मीका सिंह के साथ भी काम किया हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+