पाकिस्तान की सीमा से मनचले को पकड़ लाई ये लेडी सिंघम, महिला को भेजता था अश्लील मैसेज
मुंबई। मुंबई पुलिस की एक लेडी सिंघम चारू मलिक इन दिनों अपने काम के लिए चर्चा में हैं। दरअसल, असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर चारू मालिक महिला को अश्लील मैसेज करने वाले युवक को पाक सीमा के पास से गिरफ्तार कर लाईं। इसके लिए उन्होंने अपनी जान को खतरे में डालकर 11 घंटे तक जाल बिछाकर रखा था। उनके इस काम के लिए पुलिस विभाग में तो तारीफ हो ही रही है, लोग भी उनके इस काम की सराहना कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला
मुंबई के वडाला में 34 वर्षीय एक शादीशुदा महिला ने युवक पर अश्लील मैसेज करने का केस दर्ज कराया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो जनवरी 2019 को महिला को पहली बार एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सऐप पर HI का मैसेज भेजा। महिला ने इसे गलती समझ नजरअंदाज कर दिया, लेकिन अगले दिन व्हाट्सऐप पर एक अश्लील वीडियो क्लिप भेज दी गई। महिला ने मामले की जानकारी अपने पति को दी, जिसके बाद उन्होंने अज्ञात नंबर पर कॉल किया। युवक महिला के पति से अभद्रता करने लगा और कहा कि उसका मन था, इसलिए उसने भेज दिया, जो चाहे वो कर ले। ये कहकर आरोपी ने फोन काट दिया। इसके बाद पति-पत्नी तुरंत वडाला पुलिस स्टेशन पहुंचे और अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

कश्मीर में मिली लोकेशन
महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए अपना मोबाइल फोन और सिम दोनों बदल दिया था। 17 मई को सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन कश्मीर की मिली। इसके बाद अस्टिटेंट पुलिस इंस्पेक्टर चारू भारती के नेतृत्व में तीन सदस्यीय पुलिस टीम कश्मीर रवाना कर दी गई। टीम में चारू भारती के अलावा दो सिपाही अजीत कदम और संदीप नाइक थे। टीम कश्मीर पहुंची और स्थानीय थाने से संपर्क किया। पता चला कि आरोपी जिस गांव में रहता है वह पाकिस्तान की सीमा से सटा हुआ है और काफी संवेदनशील है। खतरे को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने मुंबई पुलिस को गिरफ्तारी में मदद के लिए इनकार कर दिया। इसके बाद चारू भारती ने कश्मीर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से सहयोग मांगा।

पाक सीमा से गिरफ्तार कर लाई लेडी सिंघम
इसके बाद जानकारी मिली कि आरोपी का नाम मोहम्मद राशिद खान और वह एक ट्रेंपो ड्राइवर है। उसको उसके गांव से गिरफ्तार करना खतरनाक हो सकता है। इसके बाद मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी गांव से करीब 150 किलोमीटर दूर है और सुबह वापस लौटेगा। लेडी सिंघम चारू मलिक ने आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई। गांव की तरफ जाने वाले रास्ते पर 18 मई की शाम छह बजे से जाल बिछा दिया। 19 मई की तड़के चार बचे आरोपी अपने गांव लौटते वक्त पुलिस के जाल में फंस गया। इसके बाद मुंबई पुलिस की टीम आरोपी को पकड़कर राजौरी पुलिस स्टेशन ले गईं। आरोपी के परिवार को जब उसकी गिरफ्तारी का पता चला तो उन्होंने थाने पहुंचकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने मामले को शांत कराया, जिसके बाद चारू मलिक की टीम आरोपी को लेकर तुरंत एयरपोर्ट पहुंची और उसे मुंबई ले आईं।












Click it and Unblock the Notifications