Mumbai Police को UP के युवक का फोन, अंधेरी, कुर्ला और पुणे को बम से उड़ाने की धमकी, फिरौती भी मांगी
मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को धमकी भरा फोन आया है। अज्ञात फोन में मुंबई के कुछ प्रमुख इलाकों को बम से उड़ाने की धमकी देने की बात सामने आई है। इसके अलावा पुणे में भी बम ब्लास्ट की धमकी दी गई है।
मुंबई और पुणे में धमाकों की धमकी के संबंध में समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात शख्स ने मुंबई पुलिस ने बताया कि 22 जून को एक अज्ञात व्यक्ति ने मुंबई (अंधेरी और कुर्ला पश्चिम क्षेत्र) और 24 जून को पुणे को उड़ाने की धमकी दी।

अज्ञात फोन के बारे में पुलिस ने बताया कि फोन करने वाले शख्स ने विस्फोट रोकने के लिए 2 लाख रुपये फिरौती की भी मांग की। जांच के दौरान फोन करने वाले की पहचान यूपी के जौनपुर के निवासी के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 505(1)(बी), 505(2) और 185 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस धमकी के मामले में आगे की जांच कर रही है।
शुक्रवार शाम इस मामले के अपडेट में पुलिस ने बताया, मुंबई पुलिस धमकी भरा कॉल करने वाले आरोपी को उत्तर प्रदेश के जौनपुर से गिरफ्तार कर मुंबई ले आई है। आरोपी दरवेश शारदा राजभर उर्फ राहुल (उम्र 22 वर्ष) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
मुंबई की कोर्ट ने 22 वर्षीय युवक को धमकी के आरोप में चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। आरोपी से पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण तुरंत पैसा पाने के कारण ऐसा कृत्य किया।
गिरफ्तार आरोपी मुंबई में अलग-अलग जगहों पर मजदूरी करता है। बता दें कि फोन पर बम धमाके की धमकी का ये पहला मामला नहीं है। कुछ महीने पहले अंबानी के स्कूल को उड़ाने की धमकी भी दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी थी।












Click it and Unblock the Notifications