Panda Dosa देखकर चौंके फूड लवर्स! इंस्टाग्राम वीडियो में दिखा चुटकियों में डोसा बनाने का तरीका
Panda Dosa देखकर चौंके फूड लवर्स उस समय हैरान रह गए जब उन्हें मल्टी कलर डोसा सर्व किया गया। इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में इस स्पेशल डोसे को चुटकियों में बनाने का तरीका भी दिखा।
पांडा डोसा को एक्सप्लोर करने वाली फूड इन्फ्लुएंसर पलक कपूर ने इंस्टा पोस्ट में बताया कि ये स्पेशल डोसा मुंबई के कैफे में तैयार किया जाता है। उन्होंने जो वीडियो शेयर की है, इसमें पांडा के शेप में आंख, मुंह और नाक बनाकर लाइवली एक्सपीरियंस मिलता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले डोसे का गुलाबी बैटर से बेस तैयार कर, पांडा की बॉडी का ऊपरी हिस्सा पीले रंग के बैटर से तैयार किया गया है। सफेद और सबसे कॉमन डोसा बैटर पांडा के कान बनाने में इस्तेमाल किया गया।
खास बात ये कि इस डोसे में किसी भी तरह की फिलिंग का इस्तेमाल नहीं किया गया है। पांडा डोसा नेटिजन्स को यूनिक अनुभव दे रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से बोता है कि इस वीडियो को 2.26 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
इंस्टाग्राम हैंडल @whatsupdilli पर शेयर वीडियो में पांडा डोसा की लोकेशन भी शेयर की गई है। मुंबई के कांदिवली में अवंतिका चेन्नई कैफे में बना पीला-गुलाबी पांडा डोसा सफेद चटनी के साथ सर्व किया जाता है।
स्ट्रीट वेंडर के पांडा शेप वाले डोसे पर इंटरनेट यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई। पांडा के आकार वाले डोसे से आश्चर्यचकित सोशल मीडिया यूजर्स 45 लाख से अधिक बार इस वीडियो को देख चुके हैं।
फूड कंटेंट वाले इंस्टाग्राम पेज व्हाट्सअपदिल्ली (whatsupdilli) पर 6 जुलाई को शेयर की गई वीडियो को 2.26 लाख से अधिक लाइक्स और कमेंट्स मिल चुके हैं। एक यूजर ने कहा, डोसे का शेप कैसा भी हो, विशिष्टता स्वाद में होनी चाहिए।
एक अन्य यूजर ने लिखा, "यह पांडा नहीं, एक लॉजी और कॉकरोच कार्टून जैसा दिखता है।" एक अन्य यूजर के अनुसार, "कभी नहीं सोचा था कि डोसे के लिए प्यारा शब्द इस्तेमाल करूंगा। यह अद्भुत है।"
बता दें कि स्मार्टफोन और इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल के बीच यूजर्स को अपने रचनात्मक पाक कौशल को शेयर कर अधिक लोकप्रिय बनाने का मुफीद प्लेटफॉर्म मिला है। नेटिज़न्स पांडा डोसा से पहले डिज़ाइनर फ़्लफ़ी पैनकेक, फ्यूज़न डोसा समेत पक्षियों, जानवरों और अन्य आकार में ढाले गए फूड आइटम्स से दीवाना बना चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications