मुंबई के सरकारी हॉस्टल में खाने में मिली छिपकली, केस दर्ज

मुंबई के चेंबूर स्थित सरकारी हॉस्टल संत एकनाथ हॉस्टल में खाने में छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया।

मुंबई। मुंबई के एक सरकारी हॉस्टल में खाने में मरी हुई छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक मुंबई के चेंबूर स्थित सरकारी हॉस्टल संत एकनाथ हॉस्टल में खाने में छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया।

 Mumbai: Lizard found in lunch at govt hostel for backward classes

रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को जब लड़के खाने के लिए मेस पहुंचें और खाने के लिए थाली ली तो दंग रह गए। हॉस्टल के एक छात्र राहुल जंभुलकर की खाने की थाली में परोसी गई कड़ी में मरी हुई छिपकली थी। उसने फौरन वहां मौजूद सभी छात्रों को खाना न खाने को कहा और अपने प्लेट में मिली मरी हुई छिपकली की बात बताई। मरी हुई छिपकली मिलने के बाद वहां हड़कंप मच गया।

छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों ने हॉस्टल के मेस कॉन्ट्रेसक्टर के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया और उसे मौके पर बुलाया, लेकिन कॉन्ट्रेक्टर ने वहां आने से इंकार कर दिया। छात्रों ने खाने में मरी हुई छिपकली की तस्वीर खींच ली और पुलिस से इसकी शिकायत की। जिसके बाद छात्रों ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।

छात्र इतने पर नहीं रूके, उन्होंने इस मामले को समाज कल्याण और जस्टिस विभाग के मंत्री राजकुमार बडोले तक ले गए। उन्होंने खाने में छिपकली होने की शिकायत मंत्री से की। उन्होंने हॉस्टल में मेस कॉन्ट्रेक्टर का टॉन्ट्रेक्ट खत्म करने की मांग की और कहा कि जब तक उनका कॉन्ट्रेक्टर का करार खत्म नहीं होता वो लोग मेस में खाना नहीं कर पाएंगे। गौरतलब है कि संत एकनाथ हॉस्टल पिछड़े वर्ग के मेधावी छात्रों के लिए बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+