मुंबई: कोरोना विस्फोट, धारावी में 42 नए केस से मचा हड़कंप

मुंबई, अप्रैल 20: देश के अलग-अलग राज्यों की तरह की महाराष्ट्र में भी कोरोना की नई लहर ने आतंक मचाया हुआ है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हालात तो बेकाबू हो रहे है। रोजाना मुंबई से 8 से 9 हजार नए केस सामने आ रहे हैं। अस्पताल के अंदर आईसीयू से लेकर जनरल वार्ड भरे हुए हैं। वहीं एक बार फिर एशिया के सबसे बड़े स्लम 'धारावी' में भी कोरोना की नई लहर ने चिंता बढ़ा दी है।

Dharavi reports 42

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि मुंबई के धारावी में शुक्रवार को 42 नए कोरोनो वायरस मामले दर्ज किए गए हैं। धारावी में कुल मामलों की संख्या 6091 तक पहुंच गई है। इसके अलावा दादर ने पिछले 24 घंटों में 91 मामले दर्ज किए हैं। यहां अब कुल मामले 8189 तक पहुंच गए हैं।

दूसरी ओर माहिम इलाका अधिकतम कोरोनो मामलों के साथ ग्राफ में सबसे ऊपर है। शुक्रवार को 112 नए कोरोना वायरस मामलों के साथ यहां कोरोना मामलों की कुल संख्या 8274 तक पहुंच गई। वहीं जी नॉर्थ वार्ड ने शुक्रवार को कुल 245 कोरोना के नए मामले मिले है। बीएमसी जी-नार्थ वार्ड के धारावी, दादर और माहिम में अब तक कुल 22554 केक दर्ज हुए हैं। ऐसे में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए धारावी एक बार फिर कोरोना का हॉटस्पाट बन सकता है।

मुंबई का कोरोना ट्रैकर

सोमवार को मुंबई में 7,381 नए कोरोना के मामले सामने आए थे। वहीं इस खतरनाक वायरस से 57 मौतें की मौत भी हो गई। हालांकि 8,583 मरीजों ने इस वायरस से जंग जीतकर घर भी लौटे। मुंबई में कुल 5,86,692 केस हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+