ठाकरे के बयान के बाद महाराष्ट्र में तोड़फोड़ जारी

ठाकरे के बयान के बाद मनसे कार्यकर्ताओं ने नवी मुंबई, ठाणे, कल्याण और नागपुर सहित कई जगहों पर तोड़फोड़ की, हालांकि अब भी टोल टैक्स वसूली जारी है। कल रात मुलंड टोल नाका, ऐरौली टोल नाका और दहिसर टोल नाका के टोल केबिनों पर कार्यकर्ताओं ने हमला कर शीशे तोड़ दिये। बताया जा रहा है कि आने वाले लोकसभा चुनाव 2014 को लेकर यह सब किया जा रहा है। यह भी आकलन किये जा रहे हैं कि राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक साथ आ सकते हैं जो कि नरेंद्र मोदी की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।
गौर हो कि 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा और शिवसेना एक साथ महाराष्ट्र में चुनाव लड़ रहे हैं, जिससे राज ठाकरे को उनकी शक्ति के कमजोर होने का आभास है।
महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटें हैं, जिस पर शिवसेना और भाजपा एक साथ लड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications