महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री राणे देंगे पद से इस्तीफा

narayan-rane
मुंबई। महाराष्ट्र उद्योग मंत्री नारायण राणे अपने मंत्री पद से इस्तीफा देने की तैयारी में हैं। राणे ने खुद यह जानकारी मीडिया को दी है। जानकारी के मुताबिक नरायाण राणे ने कहा है कि वह मंत्री पद छोड़ सकते हैं हालांकि वह कांग्रेस पार्टी में बने रहेंगे। जबकि कुछ अपुष्ट खबरें ऐसी भी हैं कि नारायण राणें भाजपा में जा सकते हैं। आपको बता दें कि भाजपा की लोकसभा में भारी जीत के बाद कई पार्टियों के कई मंत्री व नेता भाजपा से प्रभावित हुए हैं।

ऐसे होगा खुलासा

जानकारी के मुताबिक नारायण राणें अपना पद छोड़ने को लेकर संशय सोमवार को तोड़ सकते हैं। गौरतलब है कि अभी तक यही खबर है कि राणे पद त्याग सकते हैं बल्कि वह पद कब त्यागेंगे इसके बारे में अभी पुष्टि नहीं हुई है। राणे अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को सोमवार को सौंप सकते हैं।

राणे नाराज हैं शायद

जानकारी के मुताबिक नारायण राणे कांग्रेस के कुछ नेताओं से नाराज चल रहे हैं। जिसको लेकर वह इस्तीफा देने जा रहे हैं। आपको बता दें कि उनकी इस नाराजगी को लेकर जब पत्रकारों ने सवाल पूछा तो राणे ने कोई जवाब नहीं दिया और कहा कि इसका भी खुलासा वह सोमवार को ही करेंगे। कुछ उड़ती हुई खबरों के मुताबिक नारायण राणे अपनी एक अलग पार्टी बना सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+