महानायक अमिताभ बच्चन ने लगवाई कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज, फैंस से की ये अपील

महानायक अमिताभ बच्चन ने आज कोरोना वायरस वैक्सीन की दूसरी खुराक ली। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की।

मुंबई, 16 मई। महानायक अमिताभ बच्चन ने आज कोरोना वायरस वैक्सीन की दूसरी खुराक ली। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने एक टीकाकरण केंद्र की तस्वीर साझा की, तस्वीर में बिग बी कोरोना की वैक्सीन लगवाते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने हिंदी में एक कैप्शन भी लिखा- दूसरा भी हो गया ! Covid वाला , Cricket वाला नहीं !

Amitabh Bachchan

बता दें कि अमिताभ बच्चन ने अप्रैल की शुरूआत में कोरोना वायरस वैक्सीन का पहला टीका लगवाया था।

वैक्सीन लगवाने के बाद उन्होंने अपने टंबलर ब्लॉग पर वैक्सीन लगवाने का अनुभव साझा करते हुए लिखा था, 'वैक्सीन लग गई...सब मस्त है...कल परिवार और स्टाफ के साथ कोरोना टेस्ट कराया था...आज रिजल्ट आ गया...सब सही है, सभी नेगेटिव आए हैं...हमने वैक्सीन लगवा ली है। अभिषेक ने अभी नहीं लगवाई है...वह अभी शूट पर हैं और कुछ दिनों में वापस लौटकर लगवाएंगे।'

अगर बात बिग बी की आने वाली फिल्मों की करें तो वह अपनी आने वाली फिल्म नेस्सी मेयर्स में दीपिका पादुकोण साथ नजर आएंगे जोकि साल 2015 में आई हॉलीवुड फिल्म 'द इंटर्न' की हिंदी रीमेक है। वह इस समय विकास बहल द्वारा निर्देशित फिल्म गुडबाय की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ साउथ सेंसेशन रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। इसके अलावा उनके खाते में कई और फिल्में हैं। इस फेहरिस्त में झुंड, मेडे, चेहरे और ब्रह्मास्त्र जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन जल्द ही कौन बनेगा करोड़पति 13 में नजर आएंगे। केबीसी के रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+