मुंबई: शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' के पास बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मौके पर फायर बिग्रेड की 8 गाड़ियां
मुंबई, 09 मई: राजधानी मुंबई में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' के पास सोमवार को एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना पश्चिम बांद्रा के बैंडस्टैंड रोड पर स्थित जीवेश बिल्डिंग की 14वीं मंजिल पर हुई। आग की सूचना के बाद दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। जो आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। फिलहाल अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।

जानकारी के मुताबिक आग की घटना जीवेश बिल्डिंग की 14वीं मंजिल पर लेवल II में हुई है। दमकल गाड़ियों के अलावा कुल सात जंबो टैंकर फिलहाल मौके पर हैं और आग बुझाने का काम चल रहा है।
मुंबई फायर बिग्रेड के मुताबिक 21 मंजिला जीवेश बिल्डिंग की 14वीं मंजिल पर शाम करीब 7.46 बजे लेवल-2 में आग लगने की सूचना मिली थी। फिहला अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।












Click it and Unblock the Notifications