मुंबई के कमला नगर में स्थित झुग्गी में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर
मुंबई में स्थित झुग्गी में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह आग मुंबई के कमला नगर स्थित झुग्गी में लगी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।

मुंबई में स्थित झुग्गी में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह आग मुंबई के कमला नगर स्थित झुग्गी में लगी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैँ। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग किस वजह से लगी है। आग में किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications