Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'चौबीस घंटे में पवार की पैंट हाफ पैंट में बदल गई'

मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना ने भाजपा पर फिर से हमला बोला है। शिवसेना ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि महाराष्ट्र में फड़नवीस सरकार नई बोतल में पुरानी शराब की तरह है। शिवसेना के मुखपत्र सामने में फड़नवीस सरकार पर कटाक्ष किया गया है। लेख में भाजपा पर वार करते हुए कहा गया है कि सरकार ने हेराफेरी से अपनी सरकार बचा ली जबकि अल्पमत सरकार की सभी आलोचना कर रहे हैं।

uddhav-thackeray

पैंट हाफ पैंट में बदल गई

सामना में लेख शैम-शैम-शैम शीर्षक से प्रकाशित हुआ है। जिसमें भाजपा की महाराष्ट्र सरकार के साथ ही एनसीपी पर सवाल खड़ा खड़ा करते हुए कहा गया है कि चौबीस घंटे में ही शरद पवार की पैंट हाफ पैंट में बदल गई और चांद तारों वाली मुसलमानी टोपी भाजपा के सिर पर आ गई।

पाप कर रही है सरकार

शिवसेना के मुखपत्र संपादकीय में कहा गया है कि जो पाप एनसीपी और कांग्रेस की सरकार कर रही थी वही पाप अब फड़नवीस की सरकार कर रही है। शिवसेना ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने साफ कर दिया है कि वह एनसीपी और कांग्रेस की मिट्टी के ही बने हैं।

बच्चों का खेल नहीं

संपादकीय में आगे कहा गया है कि सरकार चलाना बच्चों का खेल नहीं है। विधायकों को निलंबित कराकर भाजपा सरकार फिर से विश्वासमत प्राप्त करने की कोशिश कर रही है। सरकार में हैं तो इसका यह मतलब नहीं कि आप विधायकों को निलंबित कराकर विश्वासमत जीतने का प्रयास करें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+