विरोधी सुरों के बीच महाराष्ट्र राज्यपाल
मुंबई। शिवसेना के विरोध के बावजूद भाजपा को विधानसभा में विश्वासमत हासिल हो गया है। इसके विरोध के चलते जब राज्य के राज्यपाल विद्यासागर राव विधानसभा में अपने अभिभाषण के लिए पहुंचे तो शिवसेना विधायकों ने राज्यपाल का घेराव किया। राज्यपाल के खिलाफ नारेबाजी की गई।

यही नहीं, कुछ देर तक शिवसेना और कांग्रेस के विधायकों ने राज्यपाल की गाड़ी को घेरे रखा। विधायकों ने राज्यपाल चले जाओ के नारे लगाए।
विरोधी शोर के बीच हुआ भाषण
राज्यपाल विद्यासागर राव ने विधानसभा में भाषण तो दिया लेकिन सदन में इतना शोर था कि उनके भाषण की आवाज लाइव टेलिकास्ट होने वाले टेलिवीजनों पर भी साफ नहीं आ रही थी। पूरे भाषण में विधायकों की ओऱ से नारेबाजी की आवाजें गूंजती रहीं। राज्यपाल ने अपने भाषण के दौरान कहा कि सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम करेगी। लोगों के रोजी-रोटी के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने आशा जताई कि सरकार महाराष्ट्र को मजबूत स्थिति में लेकर आएगी।












Click it and Unblock the Notifications