इस राज्य ने किया 'कोरोना मुक्त गांव प्रतियोगिता' का ऐलान, जीतने वाले को मिलेंगे 50 लाख रुपये
ग्रामीण इलाकों से कोरोना को खत्म करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना मुक्त गांव प्रतियोगिता का ऐलान किया है।
मुंबई, 3 जून। देश भर में कोरोना के मामलों में पिछले कुछ दिनों में भले ही कमी देखी गई हो, लेकिन अभी भी कोरोना के नए केसों का मिलना जारी है। पहले कोरोना के केस केवल शहरी इलाकों में सामने आ रहे थे लेकन अब ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। ग्रामीण इलाकों से कोरोना को खत्म करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना मुक्त गांव प्रतियोगिता का ऐलान किया है। जो गांव इस प्रतियोगिता को जीतेगा उसे राज्य सरकार की ओर से 50 लाख रुपए का ईनाम दिया जाएगा।

सीएम ठाकरे ने की घोषणा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कुछ गांवों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए इस प्रतियोगिता का ऐलान किया। राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुशरिफ ने एक बयान में कहा कि, 'कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिए महाराष्ट्र में कोरोना मुक्त ग्राम प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रत्येक राजस्व संभाग में कोविड-19 प्रबंधन में अच्छा कार्य करने पर तीन ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। पहला पुरस्कार 50 लाख, दूसरा 25 लाख और तीसरा 15 लाख रुपए का होगा।'
ग्रामीण विकसा मंत्री ने कहा कि राज्य में 6 राजस्व मंडल हैं इसलिए कुल 18 पुरस्कार होंगे। ईनाम कि कुल राशि 5.4 करोड़ रुपये हैं।
यह भी पढ़ें: Covid 19: ट्रायल शुरू, पटना AIIMS में तीन बच्चों को लगाई गई कोरोना की वैक्सीन
उन्होंने कहा कि जीतने वाले गांव को प्रोत्साहन के तौर पर ईनामी राशि जितनी ही अतिरिक्त धनराशि दी जाएगी और इसका इस्तेमाल गांव के विकास के लिए किया जाएगा। विजेता का चयन करने के लिए एक समिति गठित की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications