महाराष्ट्रः पिछले 48 घंटे में 278 पुलिसकर्मी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, संक्रमित पुलिकर्मियों का आंकड़ा 1600 के पार
मुंबई। महाराष्ट्र में अब आम जनता के साथ-साथ कोरोना वॉरियर्स भी अब कोरोना के चपेटे में आ रहे हैं। पिछले 48 घंटे में 278 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या 1666 हो गई है। वहीं इस वायरस के चलते कुल 16 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 2,345 नये मामले सामने आये, जिससे प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 41,642 हो गई थी। यह जानकारी एक स्वास्थ्य अधिकारी ने दी थी।

स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि दिन में इस बीमारी से 64 व्यक्तियों की मौत हुई, इनमें से 41 मौतें, कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित मुम्बई में हुईं। इसके साथ ही राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,454 हो गई। यह लगातार पांचवां दिन है जब राज्य में कोरोना वायरस के 2000 से अधिक मामले सामने आये हैं।
अधिकारी ने कहा था कि इसके साथ ही राज्य में केवल पांच दिन में 10,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। गत 17 मई को राज्य में कोविड-19 के 2,347 नये मामले सामने आये थे, जो अभी तक एक दिन में सामने आयी सबसे अधिक संख्या थी। बृहस्पतिवार का आंकड़ा अभी तक का दूसरा सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि 64 मौतों में से 41 मुंबई में हुई हैं।
पिछले कुछ दिनों से लगातार 2000 से ज्यादा मरीज मिलने से राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 40 हजार के पार जा चुका है। इस बीच उद्धव सरकार ने इस महामारी से निपटने के लिए राज्य के प्राइवेट अस्पतालों के 80 फीसदी से ज्यादा बिस्तरों को कोरोना के इलाज के लिए ले लिया है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य राजेश टोपे ने कहा कि 'राज्य के हर प्राइवेट अस्पताल में 80 फीसदी से ज्यादा बेड सरकार ने ले लिए हैं, जहां सिर्फ कोरोना मरीजों का ही इलाज किया जा रहा है।'
महामारी रोग अधिनियम के तहत पारित एक आदेश द्वारा लाया गया, सरकार अब निजी अस्पताल के बिस्तर की क्षमता के उपयोग को विनियमित करेगी और रोगियों को उपचारित किए जा सकने वाले उपचारों की कीमतों को भी सीमित कर दिया है। शेष 20 प्रतिशत बिस्तरों में अस्पतालों को अपने स्वयं के शुल्क लेने की अनुमति है। 41,642 कोविद -19 मामलों के साथ, महाराष्ट्र भारत में सभी मामलों में से एक तिहाई मामलों में है।












Click it and Unblock the Notifications