शिवसेनाः उद्धव ने डाला गीते पर मंत्री पद त्यागने दबाव!
मुंबई। शिवसेना-भाजपा गठबंधन टूटने के बाद उद्धव ठाकरे भाजपा के साथ बिलकुल नाता नहीं रखना चाहते। शायद तभी अनंत गीते जो केंद्र सरकार में केंद्रीय मंत्री पद संभाल रहे हैं। उन पर लगातार दबाल बनाए जाने जैसे संकेत मिल रहे हैं। उद्धव ठाकरे ने मीडिया में कहा है कि केंद्रीय मंत्री अनंत गीते अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

गठबंधन टूटने के बाद शिवसेना के उद्धव ठाकरे भाजपा के खिलाफ लगातार स्पष्ट बयान दे रहे हैं। उद्धव ठाकरे इतने तीखे बयान दे रहे हैं कि इससे पहले भाजपा को सीधे तौर पर कभी नहीं लताड़ा होगा। अब शिवसेना भाजपा से बिलकुल अलग होना चाह रही है। अपने नेता गीते के लिए कहा है कि गीते अपने पद से कभी भी इस्तीफा दे सकते हैं।
हैरान करने वाली बात यह है कि शिवसेना भाजपा से दूरियां ऐसे में बढ़ा रही है जब उसने पहले ऐसे संकेत दिए थे कि वह केंद्र में भाजपा से अपने सम्बन्ध बनाए रखेगी।












Click it and Unblock the Notifications