महाराष्ट्र में मुकाबले की चुनावी चौकड़ी जमेगी

मुंबई। महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने एनसीपी के वरिष्ठ नेता शरद पवार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा है कि एनसीपी के शरद जल्द ही नरेंद्र मोदी केे कैबिनेट में शामिल कर लिए जाएंगे। इस बयान से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं चुनाव बाद एनसीपी भाजपा से हाथ तो नहीं मिलाने जा रही है।

raj-thackeray

दरअसल, एनसीपी का महाराष्ट्र में भाजपा से तो ज्यादा ही जनाधार है। ऐसे में अगर भाजपा को सीट कम रह जाने की वजह से किसी नए साथई की जरूरत पड़ी तो एनसीपी और भाजपा का मिलन हो सकता है।

इकोनॉमिक्स टाइम्स को दिए अपने साक्षात्कार में राज ठाकरे ने कहा है कि शिवसेना और भाजपा का पच्चीस साल पुराना गठबंधन टूटने के पीछे पवार का हाथ है।

उन्होंने अंग्रेजी दैनिक अखबार को बताया कि भाजपा ने एनसीपी के साथ चली लंबी बातचीत के बाद शिवसेना के साथ गठबंधन तोड़ कर एनसीपी से कांग्रेस का गठबंधन तुड़वाकर महाराष्ट्र में चतुष्कोणिए मुकाबले की जमीन तैयार करना था।

उन्होंने नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र व हरियाणा में तो इस तरह से चुनाव प्रचार कर रहे हैं जैसे वह मुख्यमंत्री के उम्मीदवार हैं। राज ठाकरे ने कहा कहा कि सरहद पर तनाव चल रहा है और प्रधानमंत्री चुनाव प्रचार में व्यस्त है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+