महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः नरेंद्र मोदी आज से महाराष्ट्र के रण में फूंकेंगे चुनावी बिगुल
मुंबई। महाराष्ट्र चुनावी रण में आज से नमो-नमो गूंजेगा। भाजपा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव फतह करने के इरादे से कमर कस चुकी है। इस दौरान होने वाली चुनावी रैलियों में नरेंद्र मोदी का भाषण भी होगा। अपनी चुनावी रणनीति के तहत ही भाजपा महाराष्ट्र की चुनावी रैलियों में पीएम नरेंद्र मोदी को पेश करेगी।

महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के स्टार कैंपेनर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से चुनाव प्रचार का आगाज कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी सबसे पहले हरियाणा के करनाल में एक रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद महारष्ट्र के लिए रवाना होंगे। महाराष्ट्र में तीन रैलियां होनी हैं। कोल्हापुर, बीड़ और मुंबई में रैलियां होंगी।
महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के लिए लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी भी पार्टी के लिए वोट मांगते नजर आएंगे। महाराष्ट्र चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों में कई केंद्रीय मंत्रियों का भी नाम शामिल है। जिसमें स्मृति ईरानी भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications