महाराष्ट्र: पूरे राज्य में कोरोना के मामलों में गिरावट लेकिन अहमदनगर बना चिंता का सबब
महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना के 2,401 नए मामले सामने आए। नए मामलों के साथ राज्य में कोरोना के कुल केस मंगलवार तक बढ़कर 6,564,915 हो गए।
मुंबई, 6 अक्टूबर। महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना के 2,401 नए मामले सामने आए। नए मामलों के साथ राज्य में कोरोना के कुल केस मंगलवार तक बढ़कर 6,564,915 हो गए। इसके अलावा 2,840 लोगों के ठीक होने के साथ ही राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज हुई है। वहीं, बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना के कारण 39 लोगों की मौत हो गई, जिसमें से 10 मौतें अकेले अहमदनगर में हुईं। 39 मौतों के साथ राज्य में मौतों का कुल आंकड़ा 139,272 हो गया है।

बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति फिलहाल कंट्रोल में है। पिछले कुछ महीनों से कोरोना के मामलों नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, पिछले 2 हफ्तों से एक्टिव केसों में गिरावट दर्ज हुई है। 5 फरवरी को राज्य में कोरोना के 33,936 सक्रिय मामले दर्ज हुए थे।
यह भी पढ़ें: आर्यन खान ड्रग मामले को नवाब मलिक ने बताया बीजेपी का पब्लिसिटी स्टंट, बोले- बॉलीवुड को बदनाम करने की साजिश
हालांकि राज्य का अहमदनगर जिला अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है। जिले में प्रति दिन कोरोना के 400 से 500 केस दर्ज हो रहे हैं। मंगलवार को जिले में कोरोना के 397 केस सामने आए। पिछले 5 दिनों में अहमदनगर में कोरोना के 2,777 (प्रतिदिन औसतन 455 केस) केस सामने आए हैं। जिले का साप्ताहिक पॉजिटिविटी रे 5% से कम है। पिछले हफ्ते यह 4.28% दर्ज हुआ था, जो कि अन्य जिलों की अपेक्षा ज्यादा था।
कोरोना की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार से जिले के 61 गांवों में 10 दिल का लॉकडाउन लगा दिया है। इस पर जिला कलेक्टर राजेंद्र भोसले ने कहा जिले के इन 10 गांवों से कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे थे, इसलिए एहतियातन लॉकडाउन लगाया गया है।
बता दें कि पिछले 24 घंटों में, महाराष्ट्र ने 131,340 टेस्ट किए गए और इनका पॉजिटिविटी रेट 1.82% था। हालांकि, राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य का पॉजिटिविटी रेट इस दौरान 11.04% रहा।












Click it and Unblock the Notifications