जानिए पहले प्रोजेक्ट के लिए मोनालिसा को कितनी मिली थी सैलेरी, एक्ट्रेस ने खुद बताया

जानिए पहले प्रोजेक्ट के लिए मोनालिसा को कितनी मिली थी सैलेरी, एक्ट्रेस ने खुद बताया

मुंबई, 16 जुलाई: भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार मोनालिसा को आज हर कोई जानता है। बिग बॉस 10 और टीवी पर निगेटिव रोल निभाने के बाद मोनालिसा की पॉपुलैरिटी में जबरदस्त उछाल आया हैं। सोशल मीडिया पर भी मोनालिसा अपनी जबरदस्त एक्टिंग, फोटोज और डांस वीडियो की वजह से छाई रहती हैं। आज मोनालिसा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं, लेकिन यहां तक ​​पहुंचने का उनका सफर काफी संघर्षपूर्ण रहा।

Recommended Video

    जानिए पहले प्रोजेक्ट के लिए मोनालिसा को कितनी मिली थी सैलेरी, एक्ट्रेस ने खुद बताया
    एलबम से की थी मोनालिसा ने शुरूआत

    एलबम से की थी मोनालिसा ने शुरूआत

    बताया जाता है कि मोनालिसा ने अपने करियर की शुरुआत एक उड़िया वीडियो एलबम से की थी और उसके बाद उन्होंने छोटी फिल्मों में काम करना शुरू किया। लेकिन क्या आपको पता हैं कि उनके पहले प्रोजेक्ट के लिए उन्हें कितनी सैलरी दी गई थी? यानी उनकी पहली सैलरी कितनी थी? नहीं तो आज हम आपकों मोनालिसा की पहली सैलरी के बारे में बताने जा रहा हैं।

    मोनालिसा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताई सैलेरी

    मोनालिसा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताई सैलेरी

    दरअसल, मोनालिसा ने हाल ही 'Ask Me Anything' सेशन के दौरान बताया था कि, 'मुझे अपनी पहली सैलरी बहुत अच्छे से याद है। जब मैंने अपना पहला प्रोजेक्ट किया था तो मुझे 3750 पहली सैलेरी मिली थी। मेरे लिए उस वक्त इतनी खुशी की बात थी कि मैं अपनी खुशी को जाहिर नहीं कर सकती। लेकिन मैं उस वक्त बहुत खुश हुई थी।'

    मोनालिसा ने किया मुश्किलों का सामना

    मोनालिसा ने किया मुश्किलों का सामना

    इस दौरान मोनालिसा ने कहा कि मैंने अपने करियर में अपने नाम को बनाने में बहुत मुश्किलों का सामना किया है। लेकिन वो कहते हैं न मेहनत करने वाले की कभी हार नहीं होती। मैंने मेहनत की और सफलता पाई।' बता दें कि मोनालिसा ने छोटी फिल्मों में काम करने के बाद भोजपुरी फिल्मों में काम करना शुरू किया। आज मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरस्टार बन गई हैं और उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में भी दीं हैं।

    जल्द बॉलीवुड में भी दिखाई देगी मोनालिसा

    जल्द बॉलीवुड में भी दिखाई देगी मोनालिसा

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भोजपुरी एक्टेस मोनालिसा ने बॉलीवुड में भी एंट्री मार ली है। ऐसी खबर है कि मोनालिसा अजय देवगन और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म 'ब्लैकमेल' में दिखाई देंगी। आपको बता दें, मोनालिसा ने कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। फिलहाल मोना टीवी शो 'नमक इस्क का' में दिखाई दे रही हैं, जो काफी फेमस हो चुका है। इससे पहले उन्हें टीवी शो 'डायन' में भी देखा गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+