कंगना ने जन्मदिन पर बहन रंगोली ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, खास अंदाज में किया BDAY विश
मुंबई। हाल ही में 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली कंगना रनौत का आज 34वां जन्मदिन है। वैसे तो कंगना को अपने जन्मदिन का सबसे बेहतरीन तोहफा 22 मार्च को ही मिल गया था। सोमवार को कंगना को उनकी फिल्म पंगा और मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। आपको बता दें कि कंगना का ये चौथा अवॉर्ड है। इससे पहले वो मधुर भंडारकर की फिल्म फैशन, क्वीन और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के लिए भी नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं।

कंगना को उनकी बहन रंगोली ने प्यार भरे अंदाज में किया विश
आपको बता दें कंगना अपने जन्मदिन के मौके पर अपने फैंस और चाहने वालों को एक रिटर्न गिफ्ट भी देने वाली हैं। दरअसल, आज ही कंगना की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'थलाइवी' का ट्रेलर भी लॉन्च होने वाला है। कंगना को उनके जन्मदिन पर बधाईयां देने का दौर चल रहा है। इस बीच उनकी बहन रंगोली चंदेल ने भी कंगना को प्यार भरे अंदाज में बर्थडे विश किया है। रंगोली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें रंगोली ने कंगना को अपने दिल की धड़कन और अपनी जिंदगी बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने कंगना के लिए एक प्यारा-सा मैसेज भी लिखा है।
कंगना की बहन ने फोटो के साथ दिया ये कैप्शन
रंगोली चंदेल ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है, "जब सूरज की तपन बढ़ी और हवा की बयार बही तब हमारी स्प्रिंग बेबी यानी कंगना इस धरती पर आईं। वह थोड़ी बसंत की तरह खुशहाली देने वाली हैं। साथ ही तेज हवा की तरह वाइल्ड भी, लेकिन उनका प्यार और दूसरों की परवाह करना उनकी आदत में शुमार है। मैं ये सोचकर बहुत भावुक हो रही हूं कि तुम हम सबकी धड़कन और जिंदगी हो। मेरी प्यारी बहन तुम्हारा आज का दिन बहुत अच्छा जाए। Happiest Happiest birthday"












Click it and Unblock the Notifications