गंगा में बहती लाशों को नाइजीरियन बताकर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं कंगना रनौत
कंगना रनौत अपने बयानों के कारण आये दिन विवादों से घिरी रहती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया तेजी से वायरल होतीं कुछ तस्वीरों पर कमेंट कर उन्होंने एक बार फिर से हलचल मचा दी है, जिसके लिए उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है।
मुंबई, 16 मई। कंगना रनौत अपने बयानों के कारण आये दिन विवादों से घिरी रहती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया तेजी से वायरल होतीं कुछ तस्वीरों पर कमेंट कर उन्होंने एक बार फिर से हलचल मचा दी है, जिसके लिए उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल हाल ही में बिहार और उत्तर प्रदेश में गंगा नदी में शवों को बहते देखा गया। इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ विचलित कर देने वाली तस्वीरें सामने आईं, जिनमें गंगा में बहते हुए शवों के ऊपर चील-कौवे मंडरा रहे हैं। इन तस्वीरों की जब जांच हुई तो पाया गया कि ये तस्वीरें उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की हैं और ये साल 2015 की हैं। वहीं, अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक वीडियो जारी कर इन तस्वीरों के बारे में कहा कि ये तस्वीरें नाइजीरिया की हैं। फिर क्या था, कंगना को इस वीडियो के लिए खूब ट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो जारी किया है।

क्या कहा कंगना ने
अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि हमारे देश में ही कुछ ऐसे लोग हैं जो इस तरह की तस्वीरें फैलाकर देश को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा जो तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें गंगा में लाशें तैरती हुई दिखाई दे रही हैं पता चला है कि नाइजीरिया की है। ये सब यहां के लोग की हमारी पीठ में छुरा भोंक रहे हैं। उनकी इस टिप्पणी पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। उनके बयान पर रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने कहा, 'गंगा में तैरती लाशें नाइजीरिया की हैं- कंगना रनौत। उन्नाव, बलिया, कानपुर जैसे शहर नाइजीरियन हैं इसका मुजे बिल्कुल अंदाजा नहीं था।'
एक अन्य ट्रोलर ने कंगना की वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'यह कहकर कंगना ने उत्तर प्रदेश में नदी के किनारे मिल रही लाशों का समाधान ठीक उसी तरह से करने की कोशिश ठीक उसी तरह से की है जैसे प्रधानमंत्री मन की बात करते देश की समस्या का समाधान करने की कोशिश करते हैं।'
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यूपी के 28 जिलों से गंगा बहती है। उनसे पूछो उनके नाम पता हैं क्या? अगर उनके आसपास भी नाइजीरिया हो तो खबर करना और ये मानसिक दिवालियापन की शिकार हैं, उनकी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।'
यह भी पढ़ें: Covid 19 पर बोलीं प्रियंका गांधी- 'कोरोना का प्रसार रोकने में योगी सरकार की नहीं है कोई रुचि'
इससे पहले कंगना ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि भारत की जनसंख्या ज्यादा है लेकिन फिर भी यहां लोग सेना में कम हैं। सरकार को इजराइल की तरह ही यह अनिवार्य कर देना चाहिए कि हर युवा सेना में शामिल हो।












Click it and Unblock the Notifications