Miss Universe: हरनाज कौर के मिस यूनिवर्स का ताज जीतने पर कंगना रनौत ने क्या कहा?

मुंबई। भारत की 21 वर्षीय मॉडल हरनाज़ संधू मिस यूनिवर्स-2021 यानी ब्रह्मांड सुंदरी चुनी गई हैं। दुनियाभर की तमाम मॉडल्स को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने आज मिस यूनिवर्स का ताज पहना। हरनाज़ के मिस यूनिवर्स का खिताब जीतते ही देश में खुशी की लहर दौड़ गई। फिल्मी हस्तियों की प्रतिक्रिया आने लगी। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इस खबर पर खुशी जाहिर करते हुए हरनाज़ को बधाई दी।

कंगना ने दी हरनाज संधू को बधाई

कंगना ने दी हरनाज संधू को बधाई

कंगना रनौत ने मिस यूनिवर्स हरनाज संधू के जीतने के पल की तस्वीर साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा- 'क्या सुखद खबर है...' शुभकामनाएं...हरनाज!
बता दें कि, इस साल की मिस यूनिवर्स के लिए प्रतियोगिता इजरायल के इलियट में हुई। यह 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट था, जिसमें भारत के पंजाब राज्य के चंडीगढ़ की रहने वाली हरनाज ने 79 देशों की सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए मिस यूनिवर्स का ताज पहना।

संधू चंडीगढ़ में करती थीं मॉडलिंग

संधू चंडीगढ़ में करती थीं मॉडलिंग

हरनाज की मां का कहना है कि, इसी साल 'मिस डीवा मिस यूनिवर्स इंडिया 2021' का खिताब के बाद से ही हरनाज ने मिस यूनिवर्स 2021 के लिए जी-जान से मेहनत शुरू कर दी थी। हरनाज भले ही उम्र में अभी छोटी हैं, लेकिन कुछ ही सालों में वह मॉडलिंग और पंजाबी फिल्मों का जाना-माना नाम बन गईं। उनको इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा।

उर्वशी रौतेला जज कर रही थीं प्रति​योगिता

उर्वशी रौतेला जज कर रही थीं प्रति​योगिता

13 दिसंबर की सुबह मिस यूनिवर्स 2021 प्रतियोगिता का फाइनल था। जहां भारत की बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को भी मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट को जज करने का मौका मिला था। वे भारत की तरफ से ज्यूरी टीम का हिस्सा थीं। वहीं, पर एक सवाल का जवाब देकर हरनाज ब्रह्मांड सुंदरी बनीं। उनके अलावा रनर अप मिस पराग्वे नाडिया फेरेरा और सेकेंड रनर अप मिस साउथ अफ्रीका लालेला मस्वाने रहीं।

Recommended Video

    Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding: कंगना रनौत को विक्की-कैटरीना ने भेजा खास गिफ्ट | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+