पार्टी में गाय का मांस खाने की बात पर काजोल की सफाई

काजोल वीडियो में अपने दोस्त के रेस्टोरेंट में दिख रही हैं, जहां उनके दोस्त बेहद खास बीफ डिश बनाने की बात कह रहे हैं।

नई दिल्ली। काजोल की दोस्तों के साथ पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद काजोल ने इस पर सफाई दी है। सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद काजोल ने पार्टी ने गाय का मांस खाने की बात को गलत कहा है। वायरल वीडियो में उनके दोस्त पार्टी में बीफ की स्पेशल डिश होने की बात कह रहे हैं।

गाय के मांस से पार्टी करने की बात पर काजोल की सफाई

क्या बोलीं काजोल

क्या बोलीं काजोल

काजोल ने ट्विटर पर लिखा है, "एक मित्र के घर पर लंच का वीडियो है जिसके बारे में कहा जा रहा है कि मेज़ पर बीफ भी था। लेकिन यहां गाय का मांस नहीं है, ये भैंस का मांस है।

भावनाएं आहत होने का इरादा नहीं था

भावनाएं आहत होने का इरादा नहीं था

काजोल ने लिखा कि भैंस का मांस बाजार से कोई भी खरीद सकता है, जो पार्टी में परोसा गया था. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं लेकिन मेरा इरादा ये बिल्कुल भी नहीं है।

"आप की किस्मत ठीक है कि सफाई देने को जिंदा हैं"

काजोल के पार्टी में गाय का मांस ना होना का स्पष्टीकरण देने के बाद भी सोशल मीडिया पर उनको लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं। कई लोग उनके सफाई देने का स्वागत कर रहे हैं तो वहीं गाय को ले जाने या मांस खाने की बात को लेकर कुछ संगठनों द्वारा हाल के दिनों में की गई हत्याओं का जिक्र करते हुए किस्मत वाली कह रही हैं।

क्या है मामला?

क्या है मामला?

काजोल एक वीडियो में अपने दोस्त के रेस्टोरेंट में दिख रही हैं, जहां उनके दोस्त ने बेहद खास डिश बनाई है। इस डिश को लेकर काजोल बेहद उत्साहित दिखाई देती हैं। वीडियो में अपने फ्रेंड से पूछती हैं कि आखिर ये डिश क्या है। इस पर उनके दोस्त रेयान बताते हैं कि ये डिश बीफ है। इसी को लेकर काजोल सोशल मीडिया पर निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि काजोल ने गाय के मांस से पार्टी की।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+