Richest beggar: शान-ओ-शौकत से भरी जिंदगी बिता रहा भिखारी, मुंबई में फ्लैट, बिजनेस में लगाया है लाखों रुपया
India Richest Beggar Bharat Jain:'भिखारी' शब्द सुनते ही लोगों के दिमाग में केवल एक ही तस्वीर उभर के सामने आती है। फटे-पुराने कपड़े, बदहाल जिंदगी, न रहने को घर, न खाने को ढंग का खाना। हालांकि, आपको यह जानकर ताज्जुब हो सकता है कि कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने भीख मांगने को एक आकर्षक पेशे में बदल दिया है।
मुंबई के रहने वाले भरत जैन न केवल भारत, बल्कि दुनिया के सबसे अमीर भिखारियों में से एक हैं। उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। 54 वर्षीय भरत जैन मुंबई में पिछले 40 सालों से भीख मांग रहे हैं। भारत जैन अक्स मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस या आज़ाद मैदान के आसपास भीख मांगते हुए देखे जाते हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भरत जैन लगभग 10 से 12 घंटे भीख मांगकर 2,000 से 2,500 रुपये के बीच कमा लेते है। भीख मांगने के पेशे के बावजूद भरत जैन की वित्तीय स्थिति काफी अच्छी है, उनकी कुल संपत्ति लगभग 7.5 करोड़ रुपये है।
इतना ही नहीं, भरत जैन के पास मुंबई के परेल इलाके में एक 2 BHK फ्लैट में अपने परिवार के साथ रहते हुए, जिसकी कीमत लगभग 1.2 करोड़ है। घर के अलावा वह ठाणे में दो दुकानों के मालिक हैं,जिनसे उन्हें किराए के रूप में 30 हजार रुपये महीने की आय होती है। साथ ही एक स्टेशनरी की दुकान भी है।
उनके बच्चे एक कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ते हैं। इसके अलावा, भरत जैन ने एक-दो बिजनेस में भी पैसा लगाया हुआ है, जो उनकी संपत्ति में और योगदान देती है। भीख मांग कर भरत जैन ने अब तक करोड़ों की संपत्ती जुटा ली है। हालांकि, परिवार वालों के लाख मना करने के बाद भी भरत जैन भीख मांगना नहीं छोड़ते।












Click it and Unblock the Notifications