मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बहुत-सी पुरानी इमारते हैं। बारिश या तूफान जैसी आपदाओं से इनके ध्वस्त होने का खतरा रहता है। इस बार के मानसून के आगमन से पहले बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने ऐसी रेजिडेंसियल बिल्डिंग्स को चिह्नित किया है, जिनमें रहना संकट में डाल सकता है।
Recommended Video
Weather Update: Delhi में गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने किया अलर्ट | वनइंडिया हिंदी
बीएमसी की ओर से बताया गया कि, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 337 रेजिडेंसियल बिल्डिंग्स को खतरनाक माना है। इसलिए, इन बिल्डिंग्स में रहने वालों को सतर्क हो जाना चाहिए। नगर निगम ने कहा है कि, जो 300 से ज्यादा इमारतें (रेजिडेंसियल बिल्डिंग्स) खतरनाक मानी गई हैं, उनमें से 163 पश्चिमी उपनगरों में, 104 पूर्वी उपनगरों में हैं, और 70 इमारतें मुख्य शहर में हैं।
मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) को देश की सबसे अमीर महानगरपालिका (Municipal Corporation) माना जाता है। हर साल इसका हजारों करोड़ रुपए का बजट जारी किया जाता है। इसके अधिकार क्षेत्र में 1 करोड़ से ज्यादा लोगों का क्षेत्र आता है। ये 1888 से अस्तित्व में है। इसमें 227 सीटें हैं और कार्यकाल 5 साल तक रहता है।
मुंबई में हर साल रिकॉर्ड तोड़ बारिश होती है। पिछले साल यहां जब दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने महाराष्ट्र में दस्तक दी तो राजधानी मुंबई में खूब बारिश हुई। कई इलाकों में पानी ही पानी नजर आया। बादलों ने हरनाई बंदरगाह पर फुहारें बरसाईं। कुछ ही दिनों में इतना ज्यादा पानी बरस गया कि हजारों लोग आफत में जीने लगे।