पुणे ब्लास्ट में आतंकी सरगनाओं का था हाथ

पड़ताल जारी
घटना स्थल की पुरी तरह जांच करने में महाराष्ट्र पुलिस जुटी हुई है। साथ ही जिस बाइक में बम रखा गया था, पता चला है कि वह चोरी की थी। घटना स्थल से टाइम डिवाइस, अमोनियम, नाइट्रेट, बरामद हुए हैं।
मुंबई में अलर्ट
धमाके के बाद से मुंबई में अलर्ट जारी कर दिया गया है। धमाके के बाद देश की आर्थिक राजधानी मंबई में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। पुलिस ने हर जगह चौकसी बढ़ा दी है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री आरआर पाटिल ने कहा है कि ब्लास्ट पुलिस स्टेशन के करीब हुआ है। मुझे लगता है कि राष्ट्र विरोधी तत्व महाराष्ट्र पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। महाराष्ट्र पुलिस इन संदिग्ध जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएगी।












Click it and Unblock the Notifications