कसाब को पकड़ने वाले 14 वीर पुलिसकर्मियों को महाराष्ट्र सरकार ने दिया प्रमोशन
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान आतंकी अजमल कसाब को पकड़ने वाले 14 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए प्रमोशन देने का ऐलान किया है। कसाब अपने साथी आतंकी के साथ लूटी गई कार में भाग रहा था कि उसे चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने रोका था। कसाब को पकड़ने में सिपाही तुकाराम ओंबले शहीद हो गए थे।

गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 14 अन्य पुलिसकर्मियों ने कसाब को पकड़ा था जिनकी बहादुरी के लिए सरकार ने उन सभी को एक रैंक ऊपर प्रमोशन देने का फैसला लिया है। इन पुलिसकर्मियों को पहले भी इस वीरता के लिए कई सम्मान मिल चुके हैं।
26 नवंबर 2008 को पाकिस्तानी आतंकी समुद्र के रास्ते मुंबई में घुसे और उन्होंने 18 सुरक्षाकर्मियों समेत 166 लोगों को मार डाला। इस हमले में शामिल सिर्फ लश्कर ए तैयबा आतंकी कसाब ही पकड़ में आ सका था जिसको 21 नवंबर 2012 को फांसी की सजा दी गई।












Click it and Unblock the Notifications