महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के खुरखेड़ा के कोब्रामेन्धा वन क्षेत्र में सोमवार को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए हैं। नक्सल रेंज के डीआईजी संदीप पाटिल ने इस बात की जानकारी दी है।

मुंबई। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के खुरखेड़ा के कोब्रामेन्धा वन क्षेत्र में सोमवार को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए हैं। नक्सल रेंज के डीआईजी संदीप पाटिल ने इस बात की जानकारी दी है। मालूम हो कि महाराष्ट्र का गढ़चिरौली जिला नक्सल प्रभावित इलाका है, जहां आए दिन पुलिस का नक्सलियों से सामना होता रहता है। खबर है कि यहां सी60 कंमाडो टीम की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है।

Naxalite attack

खबरों के मुताबिक इलाके में देर रात पेट्रोलिंग कर रही पुलिस की टीम पर अचानक हमला कर दिया, जिसके बाद दोनों ओर से क्रॉस फायरिंग हुई। इस फायरिंग में पुलिस ने 5 नक्सलियों को ढेर कर दिया। वहीं, गढ़चिरौली के एसपी ने इस घटना पर बताया है कि अभी फायरिंग रुकी हुई है। सर्च ऑपरेशन जारी है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ नक्सलियों के मृत शरीर बरामद हुए हैं।मरने वाले नक्सलियों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने नक्सलियों से 3 प्रेशर कुकर बम बरामद किये हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोना से महाराष्ट्र बेहाल! टूटे सभी पुराने रिकॉर्ड, 24 घंटे में सामने आए 40 हजार से ज्यादा नए केस

गढचिरौली के पुलिस उपमहानिरीक्षक संदीप पाटिल ने बताया कि यह मुठभेड़ सोमवार सुबह 7.30 पर 25 नक्सलियों और गढ़चिरौली पुलिस के सी60 कंमाडोज के बीच हुई, जिसमें तीन पुरुष और दो महिला नक्सल मारे गए।

उन्होंने कहा कि कुछ नक्सली जान बचाकर भागने में सफल रहे, लेकिन मौके से 303 राइफल मैंग्जीन और कॉर्टेज, 3 प्रेशर कुकर बम, बिजली के तारों का बंडल, सोलर प्लेट्स, धमाके और डेली यूज का कुछ सामान और दवाएं बरामद हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+