महाराष्ट्र में पांच स्तरीय अनलॉक आज से शुरू, जानिए क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में आई कमी के बीच वहां अनलॉक की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से शुरू की जा रही है।
मुंबई, 7 जून। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में आई कमी के बीच वहां अनलॉक की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से शुरू की जा रही है। आज से महाराष्ट्र में पांच स्तरीय अनलॉक की शुरुआत होगी। महाराष्ट्र सरकार ने 5 जून को ही इस बाबत अधिसूचना जारी की थी। सरकार के आदेशानुसार, प्रत्येक गुरुवार को जन स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक जिले में कोरोना पॉजिटिविटी का रेट और ऑक्सीजन बेडों की ऑक्यूपेंसी का प्रतिशत घोषित करेगा। इन मापदंडों को अलग करने के बाद ही स्थानीय प्रशासन यह फैसला लेगा कि लॉकडाउन की पाबंदियों में छूट दी जाए या नहीं।
Recommended Video

मुंबई और मुंबई उपनगरों में लॉकडाउन के मामले में छूट दी जाए या नहीं और यदि दी जाए तो कितनी दी जाए इस संबंध में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) फैसला लेगा। वहीं, एक से अधिक नगर निगम वाले ठाणे, पुणे, नासिक, नागपुर और सोलापुर जैसे जिलों में बीएमसी इन निगमों के साथ मिलकर पॉजिटिविटी रेट और ऑक्सीजन बेड ऑक्यूपेंसी के आधार पर लॉकडाउन में ढील देने का फैसला लेगा।
यह भी पढ़ें: क्यों कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी कई लोगों में नहीं आता कोई लक्षण ? रिसर्च में सामने आई बात
लेवल-1
पहले स्तर में 5 फीसदी से कम पॉजिटिविटी रेट और 25 फीसदी से कम ऑक्सीजन बेड भरे होने वाले जिलों को रखा गया है। यहां पूरी छूट होगी। किसी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं होगा। राज्य में कुल 18 जिले पहले स्तर में आते हैं।
लेवल-2
इस स्तर में 5 फीसदी से कम पॉजिटिविटी रेट और ऑक्सीजन बेड 25 से 40 फीसदी तक भरे होने वाले जिलों को शामिल किया गया है। इस स्तर में मुंबई भी आती है। इस स्तर में आने वाले जिलों में दुकानें सामान्य तरीके से खुल सकती हैं, लेकिन लेकिन मॉल्स, रेस्टोरेंट, जिम, सैलून और शादी और सभा जैसे भीड़ बढ़ाने वाले कार्यक्रमों में 50 फीसदी की ही छूट रहेगी। ऑफिस पूरी तरह से खुले रहेंगे लेकिन आम जनता के लिए लोकल ट्रेनों में सफर की अनुमति नहीं होगी।
लेवल-3
इस स्तर में उन जिलों को शामिल किया गया है जहां 5 10 प्रतिशत की पॉजिटिविटी रेट है और जिन में ऑक्सीजन बेड 40 प्रतिशत से ज्यादा भरे हुए हैं। इस स्तर में ओखला, अमरावती, बीड़ और पालघर शामिल हैं।
लेवल-4
इस स्तर में उन जिलों को शामिल किया गया है जहां पॉजिटिविटी रेट 10-20 प्रतिशत के बीच है और जहां 60 प्रतिशत से ज्यादा ऑक्सीजन बेड घिरे हुए हैं। इन दिलों में कोल्हापुर, सतारा और सिन्धुदुर्ग शामिल हैं।
यहां वीकेंड पर शाम 5 बजे के बाद आपतकालीन स्थिति को छोड़कर किसी भी प्रकार की आवाजाही पर पूर्ण पाबंदी होगी। जरूरी सामानों की दुकानें खुली रहेंगी। मॉल्स, थिएटर पूरी तरह बंद रहेंगे। केवल आवश्यक काम के लिए बाहर जाने वाले लोग की लोकल ट्रेन में सफर कर सकेंगे।
लेवल-5
इस स्तर में वो जिले शामिल हैं जहां पॉजिटिविटी रेट 20 प्रतिशत से ज्यादा है और जहां 75 प्रतिशत से ज्यादा ऑक्सीजन बेड भरे हुए हैं। वर्तमान में राज्य में ऐसी कोई जगह नहीं है जो इस स्तर में आती हो।
-
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने में दाम घटे तो वहीं चांदी हुई 2124 रु सस्ती, क्या हैं मुंबई में ताजा भाव? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications