होली पर महिला पत्रकार के साथ मुंबई में छेड़छाड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

खबर के मुताबिक महिला पत्रकार मुंबई में होली की कवरेज कर रही थी। उसी दौरान कुछ युवकों ने उसके साथ बदसलूकी की साथ ही उसके कैमरामैन और ड्राइवर के साथ मारपीट कर उनका मोबाइल फोन छीन लिया। घटना दोपहर 3:15 बजे की है, जब अंधेरी इलाके में पत्रकार और कैमरामैन अपनी गाड़ी से लौट रहे थे।
Did You Know: शक्ति मिल इलाके में फोटो पत्रकार के साथ गैंगरेप की वारदात हुई थी।
तभी कुछ आरोपियों ने कथित तौर उन्हें रोक लिया और बदतमीजी करने लगे। पुलिस ने इस मामले में 5 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। करीब 30-40 लोग अभी वांछित हैं। पुलिस ने इन आरोपियों पर गैरकानूनी रूप से जमा होना, छेड़छाड़, दंगा और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया है।
Did You Know: मुंबई के शक्ति मिल इलाके में फोटो पत्रकार के साथ गैंगरेप की वारदात में 20 मार्च को फैसला आने वाला है। दिल्ली गैंगरेप में आरोपियों को मिली फांसी के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि शक्ति मिल गैंगरेप मामले में भी आरोपियों की कड़ी से कड़ी सजा ही मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications