कॉमेडियन कपिल शर्मा पर एफआईआर दर्ज करने के मामले में बांबे हाईकोर्ट ने दिया स्टे
बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीएमसी को निर्देश दिए हैं कि वो अवैध निर्माण को गिराए जाने के नोटिस पर कपिल शर्मा के केस की व्यक्तिगत सुनवाई करें।
मुंबई। बांबे हाईकोर्ट ने मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने अवैध कंस्ट्रक्शन के मामले कपिल शर्मा की अपील को खारिज कर दिया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीएमसी को निर्देश दिए हैं कि वो अवैध निर्माण को गिराए जाने के नोटिस पर कपिल शर्मा के केस की व्यक्तिगत सुनवाई करें। कपिल शर्मा ने अपने ऑफिस का अवैध हिस्सा तोड़े जाने की बीएमसी की नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे थे।
कॉमेडियन कपिल शर्मा के मामले पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत मुंबई के वर्सोवा में एफआईआर दर्ज की गई थी। उनके खिलाफ ये एफआईआर भवन निर्माण के दौरान मैनग्रोव कटवाने की वजह से की गई थी। मुंबई के वर्सोवा में कपिल शर्मा के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम और महाराष्ट्र रिजनल एंड टाउन प्लानिंग (एमआरटीपी) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

डिमोलिशन नोटिस के खिलाफ कपिल शर्मा की अपील खारिज
कपिल शर्मा के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। इसके साथ ही बॉम्बे हाईकोर्ट ने अवैध हिस्सा तोड़े जाने की कपिल शर्मा की अपील को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने बीएमसी को डिमोलिशन नोटिस के खिलाफ व्यक्तिगत सुनवाई का निर्देश दिया है।

बंगले में अवैध निर्माण के मामले में बीएमसी ने दिया था नोटिस
बता दें कि कपिल शर्मा ने अंधेरी पश्चिम में म्हाडा कॉलोनी के अंतर्गत आने वाले फोर बंगलोज इलाके में बंगला नंबर 71 खरीदा था। पिछले साल 7 नवंबर को उन्होंने ये बंगला खरीदा था। कपिल शर्मा पर आरोप है कि इस बंगले में उन्होंने कुछ अवैध निर्माण कराया।

बीएमसी को कोर्ट का खास निर्देश
इस दौरान निकलने वाले मलबे को उन्होंने अपने बंगले के पीछे मैंग्रोव के नजदीक कथित तौर पर फेंक दिया। इस मामले में वर्सोवा में पहले भी एफआईआर दर्ज हुई थी। इस मामले के सामने आने के बाद मुंबई उपनगरीय के जिला कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए कि क्या उन्होंने अवैध निर्माण कराया और मलबे को फेंकने को लेकर पर्यावरण अधिनियम का उल्लंघन किया गया।

कोर्ट ने कहा, बीएमसी कपिल शर्मा के केस की व्यक्तिगत सुनवाई करे
कपिल शर्मा के खिलाफ ओशिवारा पुलिस ने गोरेगांव इलाके में स्थित अपने फ्लैट में कथित तौर पर अवैध निर्माण कराने के आरोप में एक एफआईआर पहले ही दर्ज की गई थी। बॉम्बे म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) ने कपिल शर्मा को 16 जुलाई को एक नोटिस भेजा था, जिसमें कहा गया था कि उनका वर्सोवा स्थित ऑफिस का निर्माण अवैध रूप से हो रहा है क्योंकि कपिल जहां अपना ऑफिस बना रहे हैं वहां का एरिया कमर्शियल इस्तेमाल के लिए नहीं है। कपिल शर्मा ने अपने ऑफिस का अवैध हिस्सा तोड़े जाने की बीएमसी की नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे थे।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications