तापड़िया परिवार ने खरीदा देश का सबसे महंगा अपार्टमेंट, 369 करोड़ रुपये करने पड़े खर्च
India's costliest apartment: यह अपार्टमेंट दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल में स्थित समुद्र के नजारों वाले लक्जरी ट्रिपलक्स अपार्टमेंट का हिस्सा है।

उद्योगपति जेपी तापड़िया के परिवार ने भारत का अब तक का सबसे महंगा अपार्टमेंट खरीदा है। दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल में स्थित यह अपार्टमेंट समुद्र के नजारों वाले लक्जरी ट्रिपल अपार्टमेंट का हिस्सा है। तापड़िया परिवार ने इसे 369 करोड़ रुपये में खरीदा है। अपार्टमेंट लोढ़ा समूह द्वारा विकसित किया गया है। यह टावर गवर्नर एस्टेट के सामने वाल्केश्वर रोड पर है। इसके एक तरफ अरब सागर (Arabian Sea) और दूसरी तरफ हैंगिंग गार्डन्स (Hanging Gardens) है।
कौन हैं जेपी तापड़िया
जेपी तापड़िया (JP Tapariya) गर्भनिरोधक उत्पाद बनाने वाली कंपनी फैमी केयर के संस्थापक हैं। अपार्टमेंट 26वीं, 27वीं और 28वीं मंजिल पर है और सुपर-लक्जरी आवासीय टावर लोढ़ा मालाबार का हिस्सा है। टॉवर आलीशान वालकेश्वर रोड पर गवर्नर एस्टेट के सामने स्थित है। रिपोर्ट में कहा गया है कि संपत्ति अरब सागर और हैंगिंग गार्डन दोनों को छूती है।
तापड़िया परिवार द्वारा नया बेंचमार्क सेट
यह विशेष अपार्टमेंट इमारत निर्माणाधीन है और वर्ष 2026 में जून के महीने में पूरा होने के लिए तैयार है। यह विशेष अपार्टमेंट एक -लक्जरी परियोजना है जिसे कई अन्य प्रमुख व्यवसायियों ने भी खरीदने की कोशिश की थी। तापड़िया परिवार की खरीद तक, नीरज बजाज का ट्रिपलएक्स अपार्टमेंट मुंबई में 252 करोड़ में सबसे महंगा था। हालांकि, इस नई खरीदारी ने भारत के सबसे महंगे अपार्टमेंट खरीदने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।












Click it and Unblock the Notifications