भाजपा शिवसेना आज हो जाएंगे एक?

मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस आज शिवसेना के साथ हाथ मिला सकते हैं। मुख्यमंत्री फड़नवीस ने अल्पमत की भाजपाई सरकार पर चिंता जताते हुए फिर से शिवसेना की दोस्ती को याद किया था। देवेंद्र फड़नवीस ने कहा था कि हमें उम्मीद है कि शिवसेना और भाजपा का गठबंधन फिर से कायम होगा। शिवसेना-भाजपा एक साथ आ जाएंगे। जानकारी के मुताबिक आज भाजपा की ओऱ से शिवसेना से बातचीत की जा सकती है।

fadnavis

आपको बता दें कि बीजेपी ने दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए कहा है कि शिवसेना को सरकार में शामिल करना चाहती है। इसी कड़ी में भाजपा के दो बड़े नेता धर्मेंद्र प्रधान और चंद्रकांत पाटिल आज शिवसेना के साथ बातचीत को आगे बढ़ा सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री फड़नवीस अपनी कैबिनेट का पहला विस्तार एक दिसंबर को करेंगे। भाजपा ने साफ कर दिया है कि राज्य सरकार की स्थिति स्थिर करने के लिए शिवसेना को साथ लेकर आगे बढ़ा जा सकता है। शिवसेना को सरकार का हिस्सा बनाने की हर संभव कोशिशें जारी हैं। एक दिसंबर से पहले संभव है कि देवेंद्र फड़नवीस शिवसेना को सरकार में शामिल करने में कामयाब हो जाएं।

महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार का पहला विस्तार 1 दिसंबर को हो सकता है। बीजेपी ने साफ कर दिया है कि राज्य में स्थिर सरकार देने के लिए शिवसेना को साथ लेकर चला जाएगा। शिवसेना को सरकार का हिस्सा बनाने को लेकर बीजेपी कितनी गंभीर है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खुद देवेंद्र फड़णवीस ने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से इस सिलसिले में बातचीत की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+