राशन कार्ड नहीं मिला तो बुजुर्ग ने महिला अधिकारी के सामने उतार दिए कपड़े
मुंबई। मुंबई में बुजुर्ग ने सरकारी जनवितरण प्रणाली से परेशान होकर ऐसा काम कर दिया कि सब सन्न रह गए। वक्त पर राशन कार्ड नहीं मिलने से ये बुजुर्ग इतना परेशान हो गया कि उसने तहसील कार्यालय में एक महिला अधिकारी के सामने कथित रूप से कपड़े उतार दिए।
OMG! ऐसी जगह, जहां मुर्दे ले जाते हैं अपना राशन!

मामला पुलिस के पास पहुंचा और मामला दर्ज कर लिया गया।। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी और उसका भाई तहसील कार्यालय पहुंचे और महिला अधिकारी से अपनी मां का राशन कार्ड तत्काल जारी करने को कहने लगे। उन्होंने महिला अदिकारी को धमकी दी कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो वो उसके सामने अपने कपड़े उतार देंगे।
जब महिला अधिकारी ने उन्हें बाहर जाने का आदेश दिया तो उनमें से एक ने अपनी कमीज, पतलून और यहां तक कि अंत:वस्त्र भी उतार दिए और महिला अधिकारी के सामने अश्लील हरकत करने लगा। बाद में महिला अधिकारी ने पुलिस से इसकी शिकायत की, जिसके बाद दोनों भाईयों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।हलांकि अब तक इस बावत कोई गिरफ्तारी नहींहुई है। मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications