Viral Video: नशे में धुत लड़की का थाने में बवाल, पुलिसवाले को जड़ा थप्पड़
मुंबई। मुंबई के वर्ली थाने में नशे में धुत एक लड़की ने जमकर बवाल मचाया। नशे में धुत इस लड़की ने ना केवल हंगामा किया बल्कि वर्दी में मौजूद पुलिवालों पर हाथ भी चलाया। लड़की ने उन्हें थप्पड़ मारे और उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां भी दीं। लड़की का ये हंगामा देख वहां मौजूद एक शख्स ने उस का वीडियो बना लिया। लड़की ने जब देखा कि उसका वीडियो बनाया जा रहा है तो उसने उस शख्स पर बी हाथ-पैर चलाए।

पुलिस सूत्रों की माने तो लड़की अपने दो दोस्तों के साथ शराब पीकर गाड़ी चला रही थी। नशे में गाड़ी चला रही लड़की स्पीड पर कंट्रोल नहीं रख पाई और गाड़ी ओवर स्पीड की वजह से कार डिवाइडर पर चढ़ा दी। तभी गश्त लगा रही पुलिस ने लड़की को पकड़ लिया,लेकिन लड़की ने शराब के नशे में हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। लड़की ने ताने में खूब गाली-गलौज किया और पुलिस इंस्पेक्टर को दांत से काट लिया। लड़की के साथ कार में कुल तीन लड़के मौजूद थे। देखिए ये हाईवोल्टेज ड्रामा...












Click it and Unblock the Notifications