Sapna Choudhary: खास अंदाज में देसी क्वीन सपना चौधरी ने पति को कहा धन्यवाद, वीडियो हुआ वायरल

मुंबई, 14 जुलाई: देसी क्वीन सपना चौधरी हरियाणवी इंडस्ट्री की मशहूर डांसर ही नहीं, बल्कि अपने गानों के लिए भी जानी जाती हैं। वो अपनी अदाओं से जादू बिखरने के साथ-साथ अपने देसी अवतार और अपनी कातिलाना अदाओं से फैंस पर बिजलियां गिराती रहती हैं। सपना चौधरी के लिए हरियाणा से बॉलीवुड तक का सफर तय करना आसान नहीं था। यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की। आज सपना हर इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है।

Recommended Video

    Sapna Chaudhary ने Husband Veer Sahu को खास अंदाज में कहा शुक्रिया, Watch Video | वनइंडिया हिंदी
    फैंस के सवालों का दिया बेबाकी से जवाब

    फैंस के सवालों का दिया बेबाकी से जवाब

    बता दें कि सपना चौधरी ने बेहद ही गुपचुप तरीके से शादी की थी। उनकी शादी की खबर तब सामने आई जब उन्होंने अपने बेटे को जन्म दिया। हाल ही में सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने पति को धन्यवाद दिया है। इतना ही नहीं, सपना ने इंस्टाग्राम आकउंट पर आस्क मी क्वेश्चन का सेशन रखा। इस दौरान सपना ने उनके फैंस ने कई मजेदार सवाल पूछे। वहीं सपना ने फैंस के पूछे रह सवाल का बेबाकी से जवाब दिया।

    'मेरी जिंदगी में आने के लिए धन्यवाद'

    देसी क्वीन सपना चौधरी ने सफेद रंग के पैंट सूट में Jind Akaisha Vats के पंजाबी गाने 'सोने दी पसंद' में अपनी अदाओं को दिखा रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया- मेरे जीवन में आने के लिए धन्यवाद... पति @veersahuofficial। बता दें कि इस वीडियो को सपना के फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो पर अब तक 69,179 लाइक और 490 कमेंट आ चुके है।

    शादी की डेट का ​किया खुलासा

    शादी की डेट का ​किया खुलासा

    सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर (आस्क मी क्वेश्चन) सवाल-जवाब सेशन में कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान एक फैन ने सपना से उनकी शादी की तारीख के बारे में पूछा। इस पर सपना ने पहली बार यानी शादी की तारीख का खुलासा करते हुए बताया कि उनकी शादी '24 जनवरी 2020' को हुई है। वहीं एक फैन ने पूछा कि आप अपने पति को प्यार से किस नाम से बुलाती है। इस सवाल का जवाब भी सपना ने दिया। उन्होंने बताया कि वह अपने पति को 'पति' कहकर ही बुलाती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+