कोरोना संक्रमित कटरीना कैफ ने शेयर की अपनी तस्वीर, पोस्ट पढ़कर फैंस हुए भावुक

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ का कुछ दिनों पहले कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। वह इन दिनों अपने घर में आइसोलेशन में हैं।

मुंबई, 14 अप्रैल। बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ का कुछ दिनों पहले कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। वह इन दिनों अपने घर में आइसोलेशन में हैं। बुधवार को कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की और उसके कैप्शन में लिखा, 'जस्ट मी फॉर कंपनी।' यानी 'कंपनी के लिए सिर्फ मैं।' उनके इस पोस्ट से यह जाहिर होता है कि वह क्वारंटीन में काफी अकेला महसूस कर रही हैं। उनके चाहने वालों ने उनके जल्दी से ठीक होने की कामना की है। इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए उनके फैंस ने लिखा 'गेट वेल सून।' कोरोना से संक्रमित होने के बाद कटरीना ने कुछ दिन पहले क्वारंटीन में रहते हुए अपनी एक अन्य तस्वीर साझा की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था 'समय और सब्र।'

कुछ दिन पहले किया था कोरोना संक्रमित होने का खुलासा

कुछ दिन पहले किया था कोरोना संक्रमित होने का खुलासा

कुछ दिन पहले कटरीना ने खुद के कोरोना से संक्रमित होने की खबर दी थी। उन्होंने कहा था, 'मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और मैं अब होम क्वारंटीन में रहूंगी। अपने डॉक्टरों की सलाह पर मैं सुरक्षा के सभी उपायों को फॉलो कर रही हूं। मैं सभी से अपील करती हूं कि जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं वो अपना कोविड टेस्ट करा लें। मुझे प्यार देने के लिए सभी का धन्यवाद।'

कटरीना के कथित ब्वॉयफ्रेंड भी हुए कोरोना पॉजिटिव

कटरीना के कथित ब्वॉयफ्रेंड भी हुए कोरोना पॉजिटिव

कटरीना का यह पोस्ट उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड और अभिनेता विक्की कौशल के कोरोना पॉजिटिव होने के अगले दिन आया। विक्की कौशल ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए लिखा- 'सभी तरह की सावधानियों के बावजूद दुर्भाग्य से मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।'

आखिरी बार फिल्म भारत में नजर आई थीं कटरीना

आखिरी बार फिल्म भारत में नजर आई थीं कटरीना

कटरीना कैफ अंतिम बार साल 2019 में आई फिल्म भारत में दिखाई दी थीं। फिल्म में दिशा पटानी और सलमान खान भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। कटरीना इसी साल रिलीज होने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म फोन भूत में दिखाई देंगी। फिल्म में उनके अलावा ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी भी नजर आएंगे। इसके अलावा कटरीना फिल्म रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में भी नजर आएंगी। फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे जबकि रनवीर सिंह और अजय देवगन कैमियो की भूमिका में दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+