महाराष्ट्र के राज्यपाल के ट्रांसफर पर बवाल
मुंबई। नरेंद्र मोदी सरकार आते ही राज्यपालों को धड़ाधड़ इधर से उधर भेजा रहा है। कांग्रेस सरकार में बनाए गए राज्यपालों को हटाकर अपने करीबियों को राज्यपाल की सीट पर बिठाने का सिलसिला मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही शुरू हो गया था। उत्तर प्रदेश, नागालैंड, उत्तराखंड और अब महाराष्ट्र के राज्यपाल पद पर विवाद है।

इस बीच राष्ट्रपति भवन की ओर से विवाद पर विचार किया गया है। राष्ट्रपति भवन से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जब तक महाराष्ट्र के नए राज्यपाल की नियुक्ति नहीं होती, तब तक गुजरात के राज्यपाल ओम प्रकाश कोहली महाराष्ट्र राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
एक झटके में हटा दिया
मिजोरम की पूर्व राज्यपाल कमला बेनीवाल को सात अगस्त को पद से हटाए जाने के बाद महाराष्ट्र के शंकरनारायण (82) को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया। उन्हें 2012 में दूसरी बार महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उनका वर्तमान कार्यकाल 2017 में पूरा होना था। इससे पहले, शंकरनारायण तीन साल के लिए झारखंड और नागालैंड के राज्यपाल रह चुके थे। बेनीवाल को हटाए जाने के बाद पूर्व केंद्रीय गृह सचिव विनोद कुमार दुग्गल को मिजोरम का प्रभार सौंपा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications